अचानक मुख्यमंत्री को सामने देख हैरान रह गए लोग, खुशी का नही रहा कोई ठिकाना
HNN / बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देर रात अपने सामने देखकर लोग हैरान हो गए। एक पल के लिए किसी को भी विश्वास नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री उनके सामने ढाबे पर खाना खा रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने बुधवार को गए हुए थे।
बुधवार रात को जब वह वापिस शिमला आ रहे थे, इसी बीच बिलासपुर के घाघस के पास मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया। मुख्यमंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ भागी बन ओला स्थित बहादुर ढाबा में खाना खाया।
मुख्यमंत्री ने मक्की की रोटी और माह की दाल का जायका लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को ढाबे में खाना खाते देख वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। खाना खाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला शिमला के लिए रवाना हो गया।