लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अचानक लापता हुआ सेना का जवान, कार में मिले खून के धब्बे, सर्च ऑपरेशन शुरू

Ankita | 30 जुलाई 2023 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ईद के त्योहार पर छुट्टी लेकर आया हुआ था अपने घर कुलगाम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक आर्मी जवान के लापता होने की जानकारी सामने आई है। वह ईद के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जब सेना का जवान घर से कुछ सामान खरीदने निकला था, जिसके बाद से ही वह लापता है। जवान के लापता होने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आर्मी का जो जवान लापता हुआ है, उसका नाम जावेद अहमद वानी (25) है। वह कुलगाम के अश्थल का रहने वाला है।

इस समय उसकी पोस्टिंग लेह (लद्दाख) में थी। लेकिन ईद के त्योहार पर वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। ईद के बाद से वह अपने घर पर ही था। बीती रात करीब 8 बजे वह अपने घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए चावलगाम के लिए निकला था, जिसके बाद से वह लापता है। वह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर घर से निकला था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो पड़ोसियों और गांव के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान उसकी अनलॉक ऑल्टो कार कुलगाम के पास ही प्रानहाल से बरामद कर ली गई। कार से जवान की चप्पलें और खून के कतरे भी मिले हैं। सेना के जवान की खोजबीन के लिए सेना और पुलिस संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]