Loading...

अजौली गांव में नाबालिग को घर से भगाने का आरोप, मामला दर्ज

PARUL • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में संतोषगढ़ क्षेत्र के अजौली गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती को घर से भगाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने बताया कि बीती 11 फरवरी से उनकी बेटी घर से गायब है। उनका परिवार यहां का मूल निवासी नहीं है और वे गांव अजौली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अजौली गांव का एक युवक उसकी बेटी के साथ बातचीत करते देखा गया था, लेकिन उसका नाम उन्हें मालूम नहीं है।

पिता ने कहा कि उन्हें शक है कि वही युवक शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को भगाकर ले गया होगा। जिसके बाद पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।