अजौली मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, चालक जख्मी
HNN/ऊना
नंगल (ऊना) में अजौली मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और फ्लाईओवर के डिवाइडर में लगा खंभा टूट गया। कार चला रही लड़की को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिस कारण कार चला रही लड़की को अधिक चोट नहीं आई। फिलहाल कार चालक को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
पुलिस ने अभी इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हादसे की जांच जारी है।