Loading...

अज्ञात ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, बुजुर्ग व्यक्ति जख्मी, पीजीआई रेफर

By Ankita Published: 9 Mar 2024, 12:57 PM | Updated: 9 Mar 2024, 12:57 PM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला ऊना में थाना हरोली के तहत जेजों मोड़ का है, यहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति जख्मी हुआ है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान अंगत राम निवासी हरोली के भदसाली के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अंगत राम जेजों मोड़ के पास अपने साइकिल पर जा रहा था। इस दौरान पंडोगा होशियारपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।