अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ ऊना
जिला ऊना में थाना अंब के तहत दिलवां में एक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र भगवान दास निवासी दिलवां के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार कहीं जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। जब अमित के चचेरे भाई सुरजीत कुमार निवासी दिलवां को सूचना मिली कि उसका भाई सड़क हादसे में जख्मी हुआ है।
तो वह घटनास्थल पर पहुंचा और देखा कि अमित जख्मी हालत में सडक़ किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद घायल को तुरंत अंब अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्स्कों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सुरजीत कुमार निवासी दिलवां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।