लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 44 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 3:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

खेहर पुल के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद उसे बेसुध अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा का तालाब उपतहसील की ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव वरोह के निवासी राजकुमार राजू (44) पुत्र स्व. करम चंद रैहन की तरफ से पैदल ही राजा का तालाब जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दौरान खेहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से राजकुमार घायल हो गया और बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए तुरंत रैहन स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। रैहन पुलिस चौकी के प्रभारी नरेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]