Loading...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बारहसिंघा की हुई मौत

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में ऊना-भोटा एनएच पर सलौणी इलाके के पास किसी अज्ञात वाहन ने बारहसिंघा को टक्कर मार दी। जिससे बारहसिंघा की मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों ने जब बारहसिंघा को सड़क किनारे मृत पड़े देखा तो तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही सालन बीट के गॉर्ड व फील्ड टीम मौके पर पहुंची और बारहसिंघा के शव को कब्जे में लेकर जंगल में उसका अंतिम संस्कार किया।

झिरालड़ी ब्लॉक वन रेंज ऑफिसर पवना कुमारी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बारहसिंघा लगभग दो वर्ष का था और उसकी मौत किसी अज्ञात गाड़ी की टक्कर से हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग घटना की जांच कर रही है।