Loading...

अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय प्रवासी युवक की हुई मौत

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना ने उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां किसी अज्ञात वाहन ने 27 वर्षीय प्रवासी युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान, फूल चंद पुत्र कधर्ड लाल निवासी कासंगज उतर प्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुठियाड़ी पंचायत के उपप्रधान राम कुमार ने बीती रात कुठियाड़ी में एक दुकान के आगे बने शैड के नीचे प्रवासी युवक को मृत हालत में देखा।

उपप्रधान ने देखा कि मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान है और सडक़ पर खून भी पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना अंब की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के चलते युवक की पहचान हो पाई। अनुमान लगाया जा रहा है कि फूल चंद को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार मौके से फरार हो गया।