अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत तो दूसरा घायल
HNN/ ऊना
ऊना जिले में बरनोह के पास पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ, पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह निवासी मोहल्ला गलुआ और कुलजीत पुत्र प्रकाश सिंह निवासी अपर अरनियाला ऑटो में सवार थे।
जैसे ही वह बरनोह में पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में ऑटो में सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुए जिसमें से रणजीत सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है। उन्होंने बताया कि सदर थाना ऊना में रामपाल शर्मा निवासी डंगोली ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।