अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत आने वाले सिद्ध चलेहड़ के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे ने बाइक चालक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।
मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी वार्ड 6 के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर-भरवाइं मार्ग पर पिपलां वाला ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है।
वहीं घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।