Loading...

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मौत

By PARUL Published: 25 Jan 2024, 11:47 AM | Updated: 25 Jan 2024, 11:47 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां बौल में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रिंकु कुमार पुत्र चरण दास निवासी बौल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंकु कुमार बाइक पर सवार होकर बौल से गुजर रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रिंकु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

लेकिन रिंकू पीजीआई तक का सफर तय नहीं कर सका और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।