लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

PARUL | 5 नवंबर 2023 at 7:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना के बसाल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 57 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय योगराज पुत्र प्रकाश चंद निवासी बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगराज अखबार बांटने का काम करता था। रोजाना की तरह वह सुबह करीब 4:30 बजे अखबार बांटने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकाला था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे में बाइक चालक योगराज की मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]