HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से रौंद डाला। बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची परंतु युवक तब तक दम तोड़ चुका था। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर रात को जिला ऊना के धुसाड़ा में पेश आया। 24 वर्षीय विकास जसवाल पुत्र मनोज कुमार निवासी अठवां अम्ब रात को बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहा था कि धुसाड़ा में एक ढाबे के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया परंतु इससे पहले ही युवक दम तोड़ चुका था। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





