Loading...

अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

By PARUL Published: 27 Dec 2023, 2:48 PM | Updated: 27 Dec 2023, 2:48 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन-भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास किसी अज्ञान वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवी कुमार वार्ड नंबर छह निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने रवी कुमार की हत्या की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष शर्मा बिहार निवासी ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी कि रवी कुमार अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सुभाष शर्मा उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और सुभाष शर्मा का बयान दर्ज किया। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।