Loading...

अटल टनल आवाजाही के लिए बहाल, एक सप्ताह बाद उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Ankita • 18 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में भारी बर्फबारी के कारण करीब एक सप्ताह पहले अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद हो गई थी। सुबह और शाम के समय सड़क पर बर्फ जमने के कारण फिसलन का खतरा रहता है। परन्तु अब प्रशासन ने 1 सप्ताह बाद अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है।

प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर फिसलन होने के कारण पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है। उन्होंने बताया कि पर्यटक सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक यात्रा कर सकेंगे। तो वही अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठाया।

डीसी सुमित खिमटा ने कहा कि वाहनों की आवाजाही के लिए समय सीमा तय की गई है। किसी भी वाहन चालक को सुबह 10:00 बजे से पहले और दोपहर 3:00 बजे के बाद आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।