Loading...

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में हिमपात से सड़कों पर फिसलन, एडवाइजरी जारी…

Ankita • 16 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल में वीरवार सुबह से ही लाहौल घाटी समेत अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमपात का दौर जारी है। लाहौल के पट्टन, मयाड़ समेत तोद वैली में बर्फबारी शुरू होने से सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़कों पर बर्फ की परत बिछ जाने से वाहनों के स्किड होने का अंदेशा बढ़ गया है।

बर्फबारी को दखते हुए लाहौल स्पीति प्रशासन ने अटल टनल होकर मनाली से लाहौल और लाहौल घाटी के भीतर वाहनों में सफर करने वाले सैलानियों के साथ आम लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी करके अनावश्यक सफर न करने की हिदायत दी है। बर्फबारी के साथ ही घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।