Loading...

अटल-टनल रोहतांग से वर्ष-2022 में रिकार्ड वाहन हुए आर-पार, चौंकाने वाले आंकड़े…

PRIYANKA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मनाली

अटल-टनल रोहतांग में हर वर्ष नया रिकार्ड वाहनों के आर-पार होने का बन रहा है। इस वर्ष भी अटल-टनल रोहतांग से रिकार्ड वाहन आर-पार हुए है। बता दे कि पिछले साल वर्ष-2022 में अटल-टनल से 12,73,988 वाहन गुजरे हैं। जिनमें 6,22,988 वाहन अटल-टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे जबकि 6,50,711 वाहन साउथ पोर्टल तक वापस आए। वर्ष 2021 में 7,99,941 वाहन ही अटल टनल से गुजरे थे।

इनमें 3,76,870 वाहन जिले में प्रवेश हुए थे और लगभग 4,23,071 वाहन अटल टनल से बाहर निकले थे। वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 4.73 लाख वाहनों की वृद्धि हुई है। यह पिछले वर्ष दर्ज किए गए वाहनों की संख्या से तकरीबन 60 फीसदी ज्यादा है। जून, दिसंबर और मई माह में 2,25045, 2,02,974 और 2,11,824 में अधिकतम मासिक ट्रैफिक दर्ज किया गया था।

उधर, एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि जिले में यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए वर्ष भर काम किया है। आगामी वर्ष में जिला लाहौल स्पीति पुलिस पूरे समर्पण और अत्यधिक पेशेवर दृष्टिकोण के साथ जिले में अधिक आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।