Loading...

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय में इस दिन से शुरू होंगी बीडीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं…..

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें बैचलर ऑफ मेडिसन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी जरूरी तिथियां और शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है।

इसके बाद फार्म भरने वाले विद्यार्थियों से 2,000 रुपए की लेट फीस ली जाएगी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड 2 दिसंबर को डाउनलोड किए जा सकते है।