Loading...

अतिक्रमणकारियों पर फिर कार्यवाही, चार रेहड़ी धारकों का सामान जब्त

PRIYANKA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक बार फिर नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। नगर परिषद ने चार रेहड़ी धारकों का सामान जब्त कर लिया है, जिसके चलते बाजार में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नगर परिषद की ओर से एक सप्ताह पूर्व बाजार का औचक निरीक्षण कर सभी दुकानदारों, रेहड़ी धारकों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी।

लेकिन दुकानदारों ने मनमानी के चलते सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया। जिस पर वीरवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए इन रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया। इसके साथ ही नगर परिषद हमीरपुर ने सभी दुकानदारों को सड़क पर बनी सफेद पट्टिका से पीछे सामान रखने के आदेश दिए हैं।