Loading...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Mins Ago • 1 Min Read

धर्मशाला के चीलगाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह घर के पास सड़क किनारे 27 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला। आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

धर्मशाला

मृतका की पहचान चीलगाड़ी के वार्ड नंबर छह निवासी शबनम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करेरी गांव की रहने वाली थी और अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार, वह करीब 10 से 11 दिन पहले चंडीगढ़ से घर लौटी थी। शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह घर से बाहर निकली थी। कुछ समय बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घर के पास आग की लपटें उठती देखीं।

घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे पुलिस को दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अभी घटना के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Topics: •