अत्यधिक शराब का सेवन करना व्यक्ति पर पड़ा भारी, गई जान
मां के निधन के बाद बेटी ने भी त्यागा संसार, एक ही परिवार में दो मौतें
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन में अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रवासी नारायण सिंह पुत्र भाटी सिंह निवासी सदाव्रत मोहल्ला पंजाब के रूपनगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के अनुसार, नारायण शराब का अधिक सेवन करता था। बीते कल अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि नारायण अपनी मौसी के घर पर ही रहता था। मामले की पुष्टि एसएचओ योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।