अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, गोल्फ में जीता रजत पदक
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गेम्स के सातवें दिन भारत ने दो गोल्ड समेत पांच पदक जीते। अब आठवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से दमदार खेल की उम्मीद रहेगी।
बता दें अदिति अशोक ने गोल्फ में सिल्वर मेडल हासिल किया है। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत की किसी महिला गोल्फर का ये पहला पदक है।
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक रविवार को 19वें एशियाई खेलों के अंतिम दौर में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाईं और गोल्ड से चूक गईं। अदिति के लिए व्यक्तिगत रजत पदक एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला गोल्फ पदक है।