अधिकारियों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में दी जानकारी
HNN/ मंडी
कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेस-।। के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्याक्रम “एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन” के विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समन्यवक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के 17 कृषि प्रसार अधिकारीयों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची, उप प्रधानाचार्य, सभी प्रशिक्षण अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी व प्रसार अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. मीना, डॉ. बी एस देओर व डॉ. हितेन्दर सिंह ने पौधों की पोषक तत्वों की आवश्यकता और उर्वरक के संतुलित उपयोग का महत्व, पोषक तत्वों की कमी संबंधी विकार और उनका सुधार, जीवा अमृत, घन जीवा अमृत सप्तधान्यकुर आदि बनाने की विधि बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ. बी डी शर्मा ने एकीकृत पोषण प्रबंधन में जैव उर्वरक एवं हरी खाद की भूमिका, पोषक तत्व प्रबंधन और नैनो यूरिया बारे चर्चा की। कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. टी आर शर्मा द्वारा अनाज, तिलहन, दलहन और सब्जियों की फसलों में उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जैविक खाद और वर्मिन-कम्पोस्ट की भूमिका और वर्मी-कम्पोस्ट तैयार करना डॉ. नरेश द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग के माध्यम से उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए समूह जुटाना बारे चर्चा की गयी।
प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान सुकेत ऑर्गेनिक्स वर्मी कम्पोस्ट यूनिट अप्पर बैहली व शिवा क्लस्टर पलोहटा का भ्रमण करवाया गया तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन बारे मोके पर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।