HNN/ऊना
जिला ऊना में एनएच-3 अंब-नादौन मार्ग पर पतेहड़ के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु घायल हो गया है। जिसकी पहचान मरजीत सिंह निवासी महसमपुर जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह पतेहड़ में एक लंगर के पास खड़ा होकर चाय पी रहा था। इसी दौरान अंब की तरफ से आ रही एक मारुति कार को पीछे से आ रही राजस्थान नंबर की इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े श्रद्धालु से टकरा गई।
हादसे में श्रद्धालु घायल हो गया। जिसके बाद श्रद्धालु के साथ आए लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अंब पुहंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

