Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सनौरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम जस्टा उपप्रधान ग्राम पंचायत शिलांजी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भिजवाया है, साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, विक्रम अपनी गाड़ी (HP 16A- 1039) में सवार होकर सोलन से सनौरा की ओर जा रहा था। इस दौरान वह राजगढ़-सोलन मार्ग पर गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।

जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंच जाना चाहा, परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। एसडीएम राजगढ़ यादवेंद्र पाल के अनुसार प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20,000 रुपए की राशि प्रदान की गई है।