HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में मुख्यालय के पास एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। टिप्पर चालक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी कोटलु तहसील टौणी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार टिप्पर (HP 67-8187) में क्रशर से बजरी भर कर हमीरपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान मुही के पास पहुंचते ही चालक प्रदीप कुमार टिप्पर से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
बता दें घटना के दौरान प्रदीप कुमार अकेला ही गाड़ी में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के बाद उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

