Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 2 जख्मी

By PARUL Published: 26 Feb 2024, 1:17 PM | Updated: 26 Feb 2024, 1:17 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में कांडी के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जतिन गुप्ता पुत्र संजू गुप्ता निवासी शालीमार बाग दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान यश मौंगा पुत्र स्वर्गीय मनीष कुमार मौंगा निवासी रोहिणी दिल्ली तथा सिद्धार्थ जैन पुत्र निवासी मॉडल टाऊन पार्ट-2 दिल्ली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति कार में सवार होकर दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान जब वह कांडी से बजौरा की तरफ कन्नौज से थोड़ा आगे पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीनों कार सवार घायल हो गए।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कटौला ले जाया गया, जहां पर जतिन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सिद्धार्थ जैन व यश मौंगा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मंडी क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।