लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

PARUL | 4 मार्च 2024 at 4:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में नगर परिषद संतोखगढ़ के सोमभद्रा नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नितिन (24) पुत्र दविंद्र कुमार पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन कुमार ट्रैक्टर लेकर संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह सोमभद्रा नदी के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वह मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने की कोशिश की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। संतोखगढ़ के चौकी प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]