Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, 5 बच्चे घायल

Ankita • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां डीडीएम स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा की बच्चों से भरी बस अप्पर भंजाल में अनियंत्रित होकर खाई गिर गई। हादसे में 5 बच्चे घायल हुए हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ भेजा गया, जहां पर कुछ का उपचार का जारी है, जबकि दो बच्चों को अंब अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोंदपुर बनेहड़ा स्थित डीडीएम स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर मुबारिकपुर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में बच्चों को घर उतारने के बाद बस जैसे ही अप्पर भंजाल पहुंची, तो बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 5 बच्चे जख्मी हुए है।

घटना के बाद घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ लाया गया, जहां से दो को अंब रेफर कर दिया गया। बता दें हादसे के दौरान बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।