Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Ankita • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के सुबाथू में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की जान चली गई है। इसके अलावा चालक की पत्नी और उसकी बच्ची को भी चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत वर्मा कार (HP14 A -6641) में सवार होकर अपनी पत्नी रेखा रानी और छोटी बच्ची के साथ अपने घर कोट जा रहे थे। इस दौरान अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार सभी घायल हुए। परंतु चालक बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक की पत्नी रेखा रानी पंचायत सचिव है।