Loading...

हादसा / हमीरपुर बायपास पर लॉन्चिंग के दौरान गिरा ट्रस ब्रिज का हिस्सा, तीन लोग घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

हादसा / शिमला-मटौर कॉरिडोर परियोजना के तहत हमीरपुर बायपास पर निर्माणाधीन 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। इससे संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया और तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया है।

हमीरपुर/हमीरपुर

एनएचएआई के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लॉन्चिंग प्रक्रिया के तहत लॉन्चिंग नोज को पियर कैप पर स्थापित किया जा रहा था। ट्रस संरचना को पुशिंग विधि से आगे बढ़ाने के दौरान अचानक यांत्रिक खराबी आ गई। इसके बाद ट्रस का एक हिस्सा नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई और निर्माण कार्य से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं तथा स्थिति को संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ब्रिज के पियर्स को नुकसान नहीं

एनएचएआई ने बताया कि ट्रस संरचना का हिस्सा गिरने के बावजूद ब्रिज के पियर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। संबंधित टीमें लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान आई खराबी के साथ निर्माण स्थल के सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं। हादसे में घायल तीनों लोगों की स्थिति के बारे में इससे अधिक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Related Topics: •