Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक की हालत गंभीर

Ankita • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगडा

जिला कांगडा के पपरोला के उतराला के पास बिनवा नगर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संजय पपरोला से उतराला की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह बिनवा नगर के समीप पहुंचा तो अचानक सड़क धंसने लगी जिससे टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक को काफी चोटें आई हैं।

जब आस-पास मौजूद लोगों ने टिप्पर को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो तुरंत बचाव व राहत कार्य करते हुए चालक को टिप्पर से बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।