Loading...

अनियंत्रित होकर खेतों में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

By PARUL Published: 13 Mar 2024, 6:44 PM | Updated: 13 Mar 2024, 7:34 PM 1 min read

HNN/मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला मंडी के हटली क्षेत्र का है, यहां नवाणी पंचायत के कुंगहान में एक टिप्पर 25 फूट नीचे खेतों में जा गिरा।

हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय सुनील कुमार निवासी सरौन सरकाघाट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेत से भरा टिप्पर कुंगहान जा रहा था। इस दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर 25 फूट नीचे खेतों में जा गिरा।

हादसे में टिप्पर चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायल चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हटली थाना प्रभारी सूरम सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।