Loading...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में 2 की मौके पर मौत

Ankita • 5 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चौरा के पास एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अजीत (18) पुत्र जीहर लाल निवासी नेपाल तथा चालक कमल (26) पुत्र दुर्गा दास निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अजीत और कमल टिप्पर (एचपी 6ए-8032) में सवार होकर रिकांगपिओ की तरफ आ रहे थे।

इस दौरान जैसे ही वह किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के निकट पहुंचे तो अचानक चालक कमल टिप्पर से संतुलन खो बैठा, जिस कारण टिप्पर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर, थाना प्रभारी जगदीश कुमार व एसआई अजय पुलिस टीम व होमगार्ड की क्यूआरटी टीम सहित मौके पर पहुंचे व 150 मीटर गहरी खाई में पड़े दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम निचार विमला भी मौके पर पहुंचीं व प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।