अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 5 की मौत, 4 जख्मी

By Ankita Published: 14 Jul 2023, 10:44 AM | Updated: 14 Jul 2023, 10:44 AM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग बुरी तरह जख्मी हुए है।

मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।

वहीं घायलों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बोलेरो (एचपी31/8349) में सवार होकर सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। इस दौरान वहां से वापस लौटते समय बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: