Loading...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलोरो कैंपर, 2 लोगों की गई जान

Ankita • 25 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में आनी उपमंडल के दलाश-सोइधार मार्ग पर एक बोलोरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 3 लोग बोलोरो कैंपर में सवार होकर (एचपी 35-7325) कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह मचेउटा जंगल के पास पहुंचे तो अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार बोलोरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और एक बुरी तरह जख्मी हुआ। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने खबर की पुष्टि की है।