अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 जख्मी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के कुमारसैन पुलिस थाना के अंतर्गत कुमारसैन-श्रंबल कैंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान दयाल सिंह शाथला निवासी कोटगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 3 व्यक्ति कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह कुमारसैन-श्रंबल कैंप के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि की हैं।