अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में सड़क हाथ से थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला कुल्लू के निरमंड उप-मंडल के बागीपुल का है, जहां एक ऑटो कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी हुआ है।
मृतक की पहचान बलदेव पुत्र डोला राम गांव पांगना डाकघर पोषणा तहसील निरमंड कुल्लू के रूप में हुई है। घायल चालक प्रीतम सिंह पुत्र जटू राम गांव शलाट डाकघर शमाणी तहसील निरमंड जिला कुल्लू का रहने वाला है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, दो लोग ऑल्टो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान बागीपुल पहुंचते ही अचानक चालक वाहन से संतुलन को बैठा। जिस कारण कार नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू की।