अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, तीन घायल

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल गोहर में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सकेतड़ी नाला (नौण) में एक जीप 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान भोला दत्त, रोशन लाल, उपेंद्र कुमार निवासी सलाहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों लोग जीप में सवार होकर चैलचौक से अपने घर सलाहर जा रहे थे। इस दौरान जब वह सकेतड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए गोहर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को घर भेज दिया गया। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रेफर किया गया है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।