अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, तीन की मौत
HNN/मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला मंडी के मंडी-कटौला-बजौरा राज्य मार्ग है, यहां टिहरी के पास मरोगी नाला में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, जीप पंजाब से खोया-पनीर छोड़ने कुल्लू-मनाली गई थी। जिसके बाद वह कुल्लू से मंडी आ रहे थे। इसी दौरान जब वह कटौला से 6 कि.मी. दूर टिहरी के पास मरोगी नाला में पहुंचे तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।