अनियंत्रित होकर गिरी नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

By Ankita Published: 27 Oct 2023, 9:09 PM | Updated: 27 Oct 2023, 9:09 PM 1 min read

HNN/ राजगढ़

जिला सिरमौर में यशवंतनगर के समीप शुक्रवार सुबह करीब ढाई बजे हुए एक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक स्वराज माजदा कैंटर (ट्रक) एचपी 16-7063 पशुचारा लेकर सोलन से राजगढ़ की तरफ आ रहा था। इस बीच यशवंतनगर के समीप चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 500 फीट नीचे गिरि नदी में जा गिरा।

ट्रक में चालक ही था। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और  स्थानीय लोगों ने चालक को ढूंढने का प्रयास किया। सुबह करीब 11:00 बजे चालक का शव कैंटर के नीचे मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ (अनु) 35 वर्ष पुत्र मान सिंह गांव लहारब के रूप में हुई है।

गाड़ी फीड लेकर राजगढ़ आ रही थी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।