अनियंत्रित होकर ट्यूबवैल की दीवार से टकराई बाइक, चालक की मौत

School-spokesperson-fell-on.jpg

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला ऊना विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव नगनोली का है, यहां बाइक अनियंत्रित होकर सरकारी ट्यूबवैल की दीवार से जा टकराई।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव जलग्रां निवासी 24 वर्षीय जीवन कुमार उर्फ काकू पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जीवन कुमार बाइक पर सवार होकर नगनोली गांव से वापिस घर लौट रहा था। इस दौरान तो ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने खबर की पुष्टि की है।