Loading...

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई कार, सात लोग घायल

PARUL • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में स्वारघाट थाना क्षेत्र के किरतपुर-नेरचौक पर एक हादसा पेश आया है। यहां एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग कार में सवार होकर बिलासपुर से पंजाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला और अन्य वाहनों से एम्स पहुंचाया।

सभी घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Related Topics: