अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई बाइक, एक की मौत व दूसरा घायल

By Ankita Published: 5 Feb 2023, 10:55 AM | Updated: 5 Feb 2023, 10:56 AM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पिंजौर-परवाणू बाईपास पर टिपरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद ईएसआई अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान मन्नू (23) पुत्र काकू राम गांव ग्राउडी (चंबा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मन्नू अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर हरिपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह पिंजौर-परवाणू बाईपास पर टिपरा के समीप समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंगे से टकरा गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मुन्नू को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और अंकित को पीजीआई रेफर किया है।

बता दे दोनों युवक रायपुर रानी जिला पंचकूला की कंपनी में प्रिंटिंग प्रेस का काम करते थे। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फूल चंद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।