अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, चालक की मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के चड़तगढ़ में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र सूरत राम निवासी वार्ड नंबर-7 गांव चड़तगढ़ तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव कुमार बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था। जिस कारण वह वाहन से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर पानी की नाली में गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।