Loading...

अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, दो की मौत, एक जख्मी

By PARUL Published: 7 Jan 2024, 12:16 PM | Updated: 7 Jan 2024, 12:16 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सात मील के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन लोग राजस्थान की कार (आरजे 14 यूके 1052) में सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह सात मील के पास पहुंचते तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जहां पर यह कार गिरी वहां पर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है और उसके लिए सरिये खड़े किए गए हैं।

कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी। तीनों कार सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।

जिसके बाद वह घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जोनल अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने खबर की पुष्टि की है।