अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, एक घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना बंगाणा के तहत अनोखा टांडा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु को घायल हुआ है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारण के करीब 30 श्रद्धालु पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अनोखा टांडा के पास चालक अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार श्रद्धालु घायल हो गया, जबकि अन्य श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
घायल श्रद्धालु करण को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।