अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिरा युवक, दर्दनाक मौत
HNN/ हमीरपुर
हमीरपुर जिला के सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत चमियाना में एक युवक पहाड़ी से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र ध्यान चंद के रूप में हुई है। वहीँ पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही भी अमल में लाई गई है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार अचानक ही पहाड़ी से नीचे गिर गया जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक युवक दम तोड़ चुका था। वही सूचना मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।