लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूटी, चालक की मौत

Ankita | 19 फ़रवरी 2023 at 1:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अक्षय कुमार (24) पुत्र चूड़ू राम निवासी धनौर तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय धर्मशाला से पालमपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह एक इक्कू मोड के समीप पहुंचा तो वह स्कूटी से संतुलन खो बैठा। जिस कारण स्कूटी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा, तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]